
जमीन मिलने पर इतनी खुशी कि महिलाओं ने दिया DM टीना डाबी को पुत्रवती होने का आशीर्वाद, IAS बोलीं बेटा-बेटी में फर्क नहीं
AajTak
पाकिस्तान से भारत आए विस्थापित हिंदू परिवारों को बसाने के लिए जैसलमेर प्रशासन ने 40 बीघा जमीन पर बसाहट के लिए काम शुरू कर दिया है. जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर मूलसागर में मौजूद इस जमीन को मूलभूत सुविधाओं के साथ घर बनाने लायक बनाया जा रहा है. इस फैसले से विस्थापित परिवारों में खुशी की लहर है.
कुछ दिन पहले जैसलमेर की डीएम IAS टीना डाबी का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा था. टीना डाबी को अपने एक आदेश के लिए ट्रोल किया जा रहा था. जिन लोगों के खिलाफ आदेश देकर टीना डाबी पर सवाल खड़े किए जा रहे थे अब वही लोग उन्हें दुआएं दे रहे हैं.
पाक विस्थापित हिंदूओं के लिए टीना डाबी के आदेश के बाद 40 बीघा जमीन का चुनाव कर लिया गया है. पूजन कराने के बाद उस जगह को समतल किया जा रहा है. इसी जगह पर अब 250 के करीब पाक विस्थापित हिंदू परिवार अपने घर बना सकेंगे. जल्द ही बिजली-पानी की व्यवस्थाएं भी यहां पर उपलब्ध करा दी जाएंगी.
दरअसल, जैसलमेर के मूलसागर में पाकिस्तान विस्थापित हिंदुओं के लिए जमीन का चुनाव ऐतिहासिक दिन के रुप में देखा जा रहा है. संभवत: देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि पाकिस्तान से आए हिन्दू विस्थापितों, जिन्हें अभी तक भारत की नागरिकता तक नहीं मिली है उनके पुर्नवास के लिए जैसलमेर जिला प्रशासन आगे आया और जमीन दे दी गई.
बेघर हो गए थे विस्थापित हिंदू परिवार

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












