
जमीन पर पटका और मार दी गोली... अमेरिकी राज्य में गृहयुद्ध जैसे हालात! ट्रंप की 'तानाशाही' का विरोध
AajTak
मिनेसोटा में ICE एजेंटों ने एक शख्स को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है जिसके बाद शहर में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. स्थानीय लोग ICE एजेंटों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि उन्हें राज्य से बाहर किया जाए.
हेलमेट, गैस मास्क और कैमोफ्लाज वर्दी पहने अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में फेडरल एजेंटों ने निशाना साधा और गोली चलाने को तैयार हो गए. टीवी माइक पर एक एजेंट ने कहा, 'ये तो बिल्कुल कॉल ऑफ ड्यूटी जैसा है.' उसने एक फर्स्ट-पर्सन शूटर मिलिट्री वीडियो गेम कॉल ऑफ ड्यूटी का जिक्र करते हुए कहा, 'कितना कूल है, है ना?'
मास्क और टैक्टिकल वेस्ट पहने हथियारबंद अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) एजेंटों ने 37 साल के एलेक्स प्रेट्टी को जमीन पर पटक दिया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी.
शनिवार को मिनेसोटा के मिनियापोलिस शहर की सड़कों पर अराजकता फैली हुई थी और इसी बीच दनादन गोलियां चलने की आवाज आई. यह घटना उस जगह से लगभग एक मील दूर हुई, जहां 7 जनवरी को रेनी गुड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वो जगह भी उस स्थान से एक मील से कम दूरी पर थी, जहां मई 2020 में पुलिस ने जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या की थी.
ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने इस मामले को भी रेनी गुड के मामले की तरह रफा-दफा करने की कोशिश की और हत्या के लिए मृत प्रेट्टी को ही जिम्मेदार बताया.
शहर के मेयर क्या बोले?
शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे ने रिपब्लिकन प्रशासन के कामकाज के तौर-तरीकों पर सवाल उठाया. उन्होंने प्रवासियों के खिलाफ ICE के ऑपरेशन पर निशाना साधते हुए कहा, 'इस ऑपरेशन को खत्म करने के लिए और कितने निवासियों, और कितने अमेरिकियों को मरना होगा... और कितने लोगों को बुरी तरह जख्मी होना होगा.'

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










