
जब Sameer Wankhede ने Shah Rukh Khan पर लगाया था 1.5 लाख का जुर्माना
AajTak
भारत के नारकोटिक्स ऑपरेशन संभालने से पहले समीर वानखेड़े 2008 के बैच के एक IRS अफसर थे. वह कस्टम और सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट में काम किया करते थे. 2011 में वह मुंबई एयरपोर्ट के कस्टम डिपार्टमेंट के हेड थे. उस समय उनका सामना कई बॉलीवुड सेलेब्स से होता था. आर्यन खान के ड्रग्स केस में फंसने से पहले समीर वानखेड़े का सामना शाहरुख खान से हो चुका है.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस में समीर वानखेड़े मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. वैसे यह पहली बार नहीं है जब समीर का सामना किसी बॉलीवुड सुपरस्टार से हो रहा है. एनसीबी का हिस्सा बनने से पहले भी वह कई बार समीर का पाला बॉलीवुड के सेलेब्स से पड़ा है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











