
जब 49 दिन में कुर्सी छोड़कर केजरीवाल ने सभी को चौंकाया था, कई बार कर चुके हैं विपक्ष को हैरान
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह दो दिन में सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि दिल्ली में जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं. केजरीवाल ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि मैं सीएम पद पर नहीं बैठूंगा.
अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है. जेल से बाहर आने के बाद रविवार को आप मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने इस्तीफे का ऐलान कर दिया. केजरीवाल ने कहा कि वो दो दिन के भीतर ही इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने कहा कि जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती है तब तक वह मुख्यमंत्री के पद पर नहीं बैठेंगे. केजरीवाल के इस दांव ने सभी को चौंका दिया है. कुछ ही महीनों में दिल्ली में विधानसभा के चुनाव होने हैं. ऐसे में केजरीवाल का ये फैसला सभी को चौंका रहा है. लेकिन ये पहला मौका नहीं है जब केजरीवाल ने सभी को चौंका दिया हो.
2014 में भी सभी को चौंकाया था बता दें कि दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा के चुनाव होने हैं. आंदोलन से निकले और राजनीति में आए केजरीवाल पिछले करीब एक दशक से दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हैं. आम आदमी पार्टी 2013 से दिल्ली की सत्ता में हैं. तब से केजरीवाल ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए.
49 दिन में दिया था इस्तीफा 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव हुए थे. 8 दिसंबर 2013 को नतीजे आए. इसमें भाजपा 32 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. हालांकि, बहुमत नहीं मिला. आप को 28 और कांग्रेस को 8 सीटें मिलीं. कांग्रेस के समर्थन से अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बनते हुए सरकार बनाई. हालांकि, 49 दिन बाद दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया. केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया. कहा कि वह जनलोकपाल बिल नहीं पास करा पाए इसलिए वह सीएम पद छोड़ रहे हैं. इसके बाद जब विधानसभा के चुनाव हुए तो केजरीवाल की पार्टी ने अकेले बहुमत हासिल किया.
यह भी पढ़ें: 'तब तक CM की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला न सुना दे', केजरीवाल के संबोधन की 10 बड़ी बातें
केजरीवाल ने किया इस्तीफे का ऐलान
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह दो दिन में सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि दिल्ली में जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं. केजरीवाल ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि मैं सीएम पद पर नहीं बैठूंगा. मनीष सिसोदिया भी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. कोई और नेता सीएम पद पर रहेगा. मैं और सिसोदिया जनता के बीच जाएंगे. केजरीवाल ने कहा कि विधायक दल की बैठक में अगले सीएम पर फैसला होगा.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





