
जब सैनिकों के साथ गोलीबारी में फंस गए आजतक रिपोर्टर, देखें दहशत भरा वीडियो
AajTak
Russia Ukraine War: यूक्रेन में रूस की तरफ से बमबारी जारी है. कई शहर यूक्रेन में तबाह हो चुके हैं और कई ऐसे हैं जो खंडहर में तब्दील हो चुके हैं. इस दौरान आजतक यूक्रेन से जुड़ी हर खबर आप तक पहुंचा रहा है. इस बीच जब यूक्रेन के इरपिन से ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे राजेश पवार के पास अचानक लाइव रिपोर्टिंग के दौरान बम फटा तो ये काफी डराने वाला था. वीडियो में देखा जा सकता है कि बम की आवाज काफी तेज थी जिसके बाद फायरिंग भी की गई. इस वीडियो में देखें यूक्रेन से ये दहशत भरे हालात.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











