
जब व्हीलचेयर पर तीसरा नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचीं सुरेखा, मिला था स्टैंडिंग ओवेशन
AajTak
बधाई हो में सुरेखा सीकरी ने दादी का रोल किया था. मूवी में वे नीना गुप्ता की सास बनी थीं. सुरेखा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटिगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला था. सुरेखा व्हीलचेयर पर बैठकर राष्ट्रीय पुरस्कार लेने पहुंची थीं. इस दौरान सुरेखा को स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया था.
दिग्गज अदाकारा सुरेखा सीकरी ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था. उनके यूं अलविदा कह जाने से फैंस में दुख की लहर दौड़ पड़ी है. सबकी चहेती 'दादी सा' ने अपने लंबे करियर में एक से बढ़कर एक रोल किए थे. सुरेखा ने तीन नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए थे, इसी से पता चलता है कि वे कितनी उम्दा अदाकारा थीं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












