
जब मोहित रैना संग डेटिंग रूमर्स पर मौनी रॉय ने कहा था- हम दोस्त तक नहीं हैं
AajTak
शोबिज का हिस्सा बनने का एक ड्रॉबैक यह होता है कि आपका नाम कई लोगों के साथ जोड़ा जाता है. कहा जाता है कि दोनों डेट कर रहे हैं और रिलेशनशिप में भी हैं. सेलिब्रिटीज अक्सर अपने दोस्त और को-स्टार संग ही चर्चा में आते हैं. कुछ ऐसा ही मौनी रॉय के साथ भी हुआ है.
एक्ट्रेस मौनी रॉय एंटरटेनमेंट की दुनिया की सबसे पॉपुलर स्टार हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से की थी, इसके बाद इन्होंने बॉलीवुड तक का सफर तय किया. यह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'देवों के देव महादेव' जैसे हिट सीरियल्स का हिस्सा रहीं. इसके बाद इन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. फैन्स इनकी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 28 सितंबर को एक्ट्रेस अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












