
'जब फ्लाइट में अपना पासपोर्ट खाने लगे दो शख्स', पैसेंजर ने बताया- डरावने थे वो 15 मिनट
AajTak
लंदन जा रही फ्लाइट में दो लोग अचानक अपना पासपोर्ट फाड़कर खाने लगे. ये देख दूसरे पैसेंजर डर गए. खासकर तब जब विमान को डायवर्ट करने की घोषणा हुई. प्लेन में सवार लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
मिलान से लंदन जा रही फ्लाइट में तब अफरा-तफरी मच गई, जब दो यात्रियों ने अचानक अपना पासपोर्ट खाना शुरू कर दिया. रयानएयर की फ्लाइट में सीटबेल्ट का संकेत बंद होने के बाद दो व्यक्तियों ने ऐसी हरकत की. इसे देख अन्य पैसेंजर पैनिक हो गए और हंगामा शुरू हो गया.
विमान में सवार एक यात्री ने डेली स्टार को बताया कि यह मेरे जीवन के सबसे डरावने 15 मिनट थे. क्योंकि यूरोप में छुट्टी बिताने के बाद लंदन जाने वाली सामान्य यात्रा एक बुरे सपने में बदल गई. कुछ समझ में नहीं आया कि प्लेन में क्या हो रहा है. सभी लोग डरे हुए थे.
'भयावह थे वो 15 मिनट' यात्री ने बताया कि वह दोस्तों के साथ समय बिताने के बाद मिलान से लंदन वापस जा रहे थे. उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह छुट्टी कुछ वजहों से यादगार बन जाएगी. उन्होंने कहा कि जैसे ही प्लेन टेक ऑफर हुआ. 15-20 मिनट बाद सीटबेल्ट हटाने का संकेत दिया गया. इसके बाद विमान में कुछ बहुत ही अजीब घटना हुई.
दो लोगों की अजीब हरकत से डर गए दूसरे पैसेंजर कुछ लोग बहुत ही अजीब व्यवहार कर रहे थे. तब दूसरे पैसेंजर ने एयर होस्टेस को इसकी सूचना दी. फिर अचानक विमान का पूरा माहौल बदल गया. दो लोग अपने सीट पर खड़े थे. उनमें से एक अपना पासपोर्ट निकालकर उसके पन्ने फाड़कर खाने लगा.
दूसरे शख्स ने की पासपोर्ट टॉयलेट में फ्लश करने की कोशिश वहीं उसका दूसरा साथी भी हाथ में अपना पासपोर्ट लिए उसे खाने की कोशिश कर रहा था. फिर विमान के दूसरे छोर पर जाकर टॉयलेट में उसे बहाने की कोशिश करने लगा. यह देख एक एयरहोस्टेस ने दरवाजा में जोर से धक्का मारा और खोलने की विनती की, लेकिन वह व्यक्ति अपना पासपोर्ट फ्लश करने में जुटा रहा.
पेरिस में उतारना पड़ा विमान इस घटना से पूरे प्लेन में तनाव बढ़ गया. फिर एयरहोस्टेस ने प्लेन डायवर्ट करने की एक सार्वजनिक घोषणा की. इससे लोग बेहद घबरा गए. किसी को समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है. इसके बाद विमान को पेरिस की ओर मोड़ दिया गया. पैसेंजर ने बताया कि यह उतार-चढ़ाव मेरे जीवन के सबसे भयावह 15 मिनट थे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











