
जब टाइगर ने सेल्फी लेते शख्स पर किया हमला, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक पल
AajTak
फुकेत के टाइगर किंगडम में भारतीय टूरिस्ट के लिए मस्ती का दिन अचानक डरावने हादसे में बदल गया. वह टाइगर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, तभी टाइगर ने उस पर हमला कर दिया. इस खौफनाक वीडियो को सोशल मीडिया पर दो मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
फुकेत के टाइगर किंगडम में भारतीय टूरिस्ट के लिए मस्ती का दिन अचानक डरावने हादसे में बदल गया. वह टाइगर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, तभी टाइगर ने उस पर हमला कर दिया. इस खौफनाक वीडियो को सोशल मीडिया पर दो मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि टूरिस्ट धीरे-धीरे बाघ के साथ चलता हुआ सेल्फी के लिए झुकता है. फिर वह बाघ की पीठ को सहलाने लगता है, लेकिन अचानक बाघ ने झपट्टा मार दिया. इसके बाद वीडियो में केवल चिल्लाने की आवाज सुनाई देती है.
X यूजर सिद्धार्थ शुक्ला ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि टूरिस्ट को मामूली चोटें आई हैं और वह सुरक्षित है. हालांकि, इस घटना ने सोशल मीडिया पर जानवरों के साथ व्यवहार को लेकर बहस छेड़ दी है. एक यूजर ने लिखा कि जानवर जानवर ही होते हैं, उनसे दया रखो लेकिन उम्मीद मत करो कि वे बदले में वही देंगे. ऐसे खतरनाक स्टंट्स से हमेशा बचें.दूसरे यूजर ने चेतावनी दी कि ऐसे लापरवाह कदम जानलेवा साबित हो सकते हैं. जानवरों की ताकत का सम्मान करना और सतर्क रहना जरूरी है.
विशेषज्ञ भी लंबे समय से बंदी जानवरों के साथ नजदीकी संपर्क को खतरनाक मानते आ रहे हैं क्योंकि अस्वाभाविक माहौल में जानवर अप्रत्याशित और हिंसक हो सकते हैं.
देखें वायरल वीडियो

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












