
जब गाजियाबाद की ADM अफसर रैंप पर उतरीं, किया शानदार कैटवॉक
AajTak
पीसीएस अधिकारी ऋतु सुहास ने साल 2019 में मिसेज इंडिया का खिताब भी जीता था. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार खादी को बढ़ावा देने के लिए लगातार कोशिशों में जुटी हुई है. इसलिए ये फैशन शो आयोजित किया गया है.
उत्तर प्रदेश की 23 तेज तर्रार अफसर और गाजियाबाद की एडीएम ऋतु सुहास ने रैंप पर कैटवॉक किया तो सभी हैरान रह गए. यह खास कार्यक्रम ताजनगरी आगरा में आयोजित किया गया था. उनके रैंप पर कैटवॉक करते हुए सोशल मीडिया पर तमाम फोटो भी वायरल हो रहे हैं. दरअसल, उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में खादी को बढ़ावा देने के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया था. खास बात यह है कि इस फैशन शो का आयोजन गाजियाबाद की एडीएम ऋतु सुहास ने खुद किया था.
इस फैशन शो के दौरान उत्तर प्रदेश की इस अफसर ने खुद रैंप पर कैटवॉक करते हुए यह संदेश दिया कि महिलाएं आज भी हर काम और हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं. उनका कहना है कि उन्होंने खादी को प्रमोट करने के लिए इस फैशन शो का आयोजन किया था और खुद कैटवॉक किया.
'खादी के लिए लोगों में पैदा हो लगाव'
इस फैशन शो में सभी फीमेल मॉडलों ने खादी के कपड़े पहनकर ही रैंप पर कैटवॉक किया. इस दौरान ऋतु सुहास ने कहा कि केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार खादी को बढ़ावा देने के लिए लगातार कोशिशों में जुटी हुई है. इसके मद्देनजर खादी से बने कपड़ों के लिए तमाम फैशन शो आयोजित किए जा रहे हैं. इस कार्यक्रम का मकसद है कि लोगों को खादी की तरफ आकर्षित किया जा सके ताकि अपने कल्चर के प्रति लोगों में लगाव पैदा हो.
2019 में जीता मिसेज इंडिया का खिताब
गौरतलब है कि ऋतु एक पीसीएस अफसर हैं और उन्होंने 2019 में मिसेज इंडिया का खिताब भी जीता था. ऋतु सुहास कई बार फैशन शो में हिस्सा ले चुकी हैं. आज तक से बात करते हुए उसने खुलासा किया था उनके परिवार में तमाम आर्थिक समस्याऐं होने के बावजूद उन्होंने लगातार पढ़ाई में मेहनत की और पीसीएस क्वालिफाई किया. ऋतु सुहास के पति सुहास एल वाई आईएएस अफसर और नोएडा के जिलाधिकारी हैं. सुहास एलवाई और ऋतु सुहास के दो बच्चे भी हैं हाल ही में सुहास एलवाई ने पैरा ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया था.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





