
जब कुत्ते पीछे पड़ जाए तो बस कर लें ये काम... डॉग एक्सपर्ट का ये वीडियो हो रहा वायरल!
AajTak
डॉग बिहेवियर एक्सपर्ट होने का दावा करने वाली एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. उसने इसमें बताया है कि कैसे कुत्तों के हमले के वक्त रियेक्ट करना चाहिए, ताकि आपको कोई नुकसान न हो.
इंटरनेट पर ऐसे रील्स और वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें कुछ लोग स्पेशलिस्ट होने का दावा कर रोजमर्रा की जिंदगी के प्रॉब्लम सॉल्व करने के ट्रिक या हैक बताते दिख जाते हैं. ऐसा ही एक वायरल वीडियो एक डॉग बिहेवियर स्पेशलिस्ट होने का दावा करने वाली महिला का है, जो लोगों को आवारा कुत्तों के हमले के वक्त क्या करना चाहिए ये बता रही है.
सोशल मीडिया पर कुत्तों के हमले के काफी वीडियो वायरल होते रहते हैं. इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला पर एक साथ दर्जनों कुत्ते झपटते दिख रहे हैं. फिर अचानक से एक महिला स्कूटी से आती है और सभी कुत्तों को भगा देती है. क्योंकि उनके हाथ में दूध का कंटेनर था और उससे महिला कुत्तों को डराने की कोशिश करती है, जिससे वो भाग जाते हैं.
इस वीडियो के बीच में ही अचानक से एक महिला का चेहरा सामने आता है, जो खुद को डॉग बिहेवियर एक्सपर्ट होने का दावा करती है और बताती है कि कैसे ऐसी स्थिति में कुत्तों के हमले से बचा जाए. ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. हालांकि, ये अलग बात है कि ये ट्रिक कितना असरदार है और इस तथाकथित एक्सपर्ट के दावे में कितना दम है, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है. लेकिन, वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक महिला दूसरी लड़की को कुत्तों के झुंड से बचाती है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @thinkingcanine नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो के साथ एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया गया है. इसमें लिखा है - भारत में इस महिला पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. ऐसी स्थितियों में आपके पास रिएक्ट करने के लिए कुछ ही सेकंड होते हैं. घबराएं नहीं या हड़बड़ाएं नहीं. अपनी पीठ किसी दीवार, पेड़ या कार की तरफ रखें. अगर आप उनसे आगे नहीं भाग सकते तो भागें नहीं, आपके पास जो भी चीज़ हो, उससे जितनी तेज़ आवाज़ निकाल सकते हैं, निकालें. अपनी जगह पर डटे रहें. अगर आपके पास सिर्फ़ फ़ोन है, तो उससे हमला करें, या अपना बैकपैक या बैग अपने और उनके बीच रखें। यही मेरी सबसे अच्छी सलाह है.
यह वीडियो और पोस्ट शेयर करने वाली महिला खद का नाम Gia बताती हैं और खुद को डॉग बिहेवियर एक्सपर्ट होने का दावा करती हैं. इनके बायो में भी कुछ ऐसा ही लिखा है. हालांकि, ये ट्रिक कितना कारगर है, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है. क्योंकि aajtak.in वायरल वीडियो में महिला के दावों की कोई पुष्टि नहीं करता है. फिर भी ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
इस वीडियो पर लोगों के कई तरह के कमेंट आए हैं. कुछ लोगों ने डॉग लवर्स को टागरगेट करते हुए लिखा है कि कुत्तों को प्यार करने वाले लोग कहेंगे - इस लड़की ने ही उन्हें गुस्सा दिलाया होगा. दूसरे यूजर ने लिखा है कि पहले इंसानों से पूछो वे क्यों इन मासूम जानवरों को परेशान करते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











