
जब एक विदेशी ने इस अंदाज़ में खाए गोलगप्पे, तो वीडियो हो गया वायरल
AajTak
एक भारतीय महिला ने अपने ब्रिटिश पति का गोलगप्पे खाते हुए एक प्यारा सा वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक ब्रिटिश शख्स का गोलगप्पे खाने का अंदाज़ सबको खूब भा रहा है.वीडियो को इंस्टाग्राम पेज ‘that_britishindian_couple’ पर शेयर किया गया है, जिसे स्निग्धा और उनके पति बेंजामिन चलाते हैं. बता दें, स्निग्धा भारतीय हैं और उनके पति बेंजामिन ब्रिटेन के नागरिक हैं.
एक भारतीय महिला ने अपने ब्रिटिश पति का गोलगप्पे खाते हुए एक प्यारा सा वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक ब्रिटिश शख्स का गोलगप्पे खाने का अंदाज़ सबको खूब भा रहा है.
वीडियो को इंस्टाग्राम पेज ‘that_britishindian_couple’ पर शेयर किया गया है, जिसे स्निग्धा और उनके पति बेंजामिन चलाते हैं. बता दें, स्निग्धा भारतीय हैं और उनके पति बेंजामिन ब्रिटेन के नागरिक हैं.
यह भी पढ़ें: Delhi Metro में बैठकर यात्री ने पी शराब और खाया अंडा? वायरल वीडियो का सच आया सामने
वीडियो में बेंजामिन पूरी तल्लीनता से आलू की स्टफिंग, तीखी चटनी, दही और मसाले डालकर गोलगप्पे तैयार करते नजर आ रहे हैं और फिर उन्हें खुशी-खुशी खा भी रहे हैं. वीडियो पर टेक्स्ट लिखा है कि जब आपका ब्रिटिश पति सबको गोलगप्पे खाने का तरीका सिखाए.
देखें वायरल वीडियो
पीछे से स्निग्धा उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहती हैं कि गुड जॉब डार्लिंग! जिस पर बेंजामिन मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं कि अब तुम देखोगी कि मैं ये पूरा बॉक्स कैसे खत्म करता हूं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











