
जब अमेरिका में इजरायल विरोधी प्रदर्शनों के बीच इस पाकिस्तानी ने लगाए 'जय श्री राम' के नारे, देखें Video
AajTak
अमेरिका में इजरायल और फिलिस्तीनी के समर्थक सड़क पर उतर आए हैं. बीते एक हफ्ते से इजरायल विरोधी प्रदर्शन तेज हो गए हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स 'जय श्रीराम' के नारे लगाता सुनाई दे रहा है.
अमेरिका में इजरायल विरोधी और फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन तेज होते जा रहे हैं. बीते एक हफ्ते से अमेरिका की कई यूनिवर्सिटीज और कॉलेज में छात्र गाजा में हो रहे कथित नरसंहार के खिलाफ सड़कों पर हैं. अब तक 900 से ज्यादा छात्रों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है.
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इजरायल विरोधी प्रदर्शनों के बीच एक पाकिस्तानी नागरिक 'जय श्रीराम' के नारे लगाता सुनाई दे रहा है.
शयन कृष्णा नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है. इस वीडियो में 'जय श्रीराम' के नारे शयन कृष्णा ही लगा रहे हैं. उन्होंने इस वीडियो को X पर शेयर करते हुए लिखा, 'फिलीस्तीनी प्रदर्शनकारी भारत के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. तो मैंने क्या किया. जय श्रीराम.'
शयन कृष्णा खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताते हैं. X पर उनके 46 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
शयन कृष्णा कुछ महीने पहले तक एक मुस्लिम थे. लेकिन पिछले साल जून में उन्होंने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म को अपना लिया. सोशल मीडिया पर उन्होंने 'घर वापसी' का ऐलान किया था. उन्होंने अपना नाम भी शयन अली से बदलकर शयन कृष्णा कर लिया था.
पिछले साल अपनी इस 'घर वापसी' का ऐलान करते हुए शयन कृष्णा ने दावा किया था कि पाकिस्तानी एजेंसियों के टॉर्चर से परेशान होकर उन्होंने 2019 में पाकिस्तान छोड़ दिया था. वो डिप्रेशन में चले गए थे, लेकिन 'कृष्णा' ने उनका हाथ थामा. उन्होंने लिखा था कि वो जल्द ही भारत भी आएंगे, जहां उनके दादा-दादी और पूर्वज पैदा हुए थे.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










