
जनवाड़ा फार्म हाउस ड्रग मामले में गठित हो SIT, बीजेपी सांसद रघुनंदन राव ने तेलंगाना सरकार से की मांग
AajTak
बीजेपी नेता रघुनंदन राव ने तेलंगाना सरकार से शनिवार रात जनवाड़ा के एक फार्म हाउस पर छापेमारी मामले की गहन जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग की है. उन्होंने इस मामले में हाई-प्रोफाइल हस्तियों के शामिल होने की संभावनाएं को उठाते हुए जांच की पारदर्शिता की जरूरत पर भी जोर दिया और सरकार से घटना के सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक करने की मांग की है.
भाजपा सांसद रघुनंदन राव ने तेलंगाना सरकार से शनिवार रात जनवाड़ा के एक फार्म हाउस पर छापेमारी मामले की गहन जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग की है.
उन्होंने इस मामले में हाई-प्रोफाइल हस्तियों के शामिल होने की संभावनाएं को उठाते हुए जांच की पारदर्शिता की जरूरत पर भी जोर दिया और सरकार से घटना के सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक करने की मांग की है.
राव ने कहा कि राज्य को निष्पक्ष और व्यापक जांच सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और जांच की रिपोर्ट जनता को भरोसा होना जरूरी है.
दरअसल, अधिकारियों ने शनिवार रात को जनवाड़ा में बीआरएस विधायक केटी रामाराव के रिश्तेदार राज पकला के फार्म हाउस पर चल रही पार्टी के दौरान अवैध शराब और ड्रग्स बरामद किया था.
छापेमारी में कई अधिकारियों को कई और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों का पता चला है, जिसमें विदेश शराब की अनधिकृत सर्विस शामिल है और एक अटेंडेंट कोकीन के टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











