
जनरल जिया के नक्शेकदम पर मुनीर? PAK में 'साइलेंट तख्तापलट' के पावरगेम की ओर बढ़ाया कदम
AajTak
पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर 27वें संवैधानिक संशोधन के जरिए अपनी शक्ति को बढ़ाने जा रहे हैं. इस संशोधन से पाकिस्तान की राजनीतिक और सैन्य संरचना में बड़ा बदलाव आएगा. यह संशोधन एक तरह से मुनीर का साइलेंट तख्तापलट है जो वो कमजोर शहबाज शरीफ सरकार के सहारे कर रहे हैं.
पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर एक संवैधानिक संशोधन के जरिए अपनी शक्ति को बेतहाशा बढ़ाने जा रहे हैं. मुनीर पाकिस्तान में 27वें संवैधानिक संशोधन के जरिए जो करने की कोशिश कर रहे हैं, वो 'साइलेंट तख्तापलट' (Silent Coup) से कम नहीं है. यह संशोधन न केवल उन्हें आजीवन रैंक, विशेषाधिकार और कानूनी कार्रवाई से छूट देगा, बल्कि उन्हें तीनों सेनाओं का सर्वोच्च कमांडर भी बना देगा. संशोधन परमाणु संपत्तियों पर उन्हें कंट्रोल देगा और सरकार तथा न्यायपालिका समेत सभी अन्य संस्थान उनकी शक्ति के आगे छोटे पड़ जाएंगे.
रविवार को 27वें संवैधानिक संशोधन के ड्राफ्ट को पाकिस्तान के संयुक्त संसदीय समिति ने मंजूरी दी और आज सीनेट में इसे पेश किया जाएगा. वर्तमान में किसी भी संवैधानिक संशोधन को पारित करने के लिए पाकिस्तानी सीनेट में 64 वोट्स की जरूरत होती है. शहबाज शरीफ सरकार की तरफ से सबसे बड़ी पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) है, जिसके पास 26 सीटें हैं, जबकि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के पास 20 सीटें हैं. गठबंधन सहयोगियों में बलूचिस्तान अवामी पार्टी (BAP) के चार सदस्य हैं, जबकि मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) के पास तीन सीटें हैं.
शहबाज शरीफ सरकार को 6 निर्दलीय सांसदों का समर्थन भी हासिल है. हालांकि, सत्तारूढ़ गठबंधन के पास सीनेट में दो-तिहाई बहुमत नहीं है. वर्तमान में उसके पास 61 सीटें हैं, इसलिए संशोधन को पारित कराने के लिए विपक्ष के कम से कम तीन वोटों की जरूरत होगी.
पाकिस्तान के कानून मंत्री आजम तारार ने मीडिया से कहा, 'कोई गतिरोध नहीं है. हमारे पास सीनेट में आवश्यक संख्या मौजूद है. जैसे ही सभी सांसद मौजूद होंगे, मतदान शुरू हो जाएगा.'
पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक, सीनेट से पारित होने के बाद यह विधेयक नेशनल असेंबली में मतदान के लिए जाएगा, जिसकी कार्यवाही आज शाम 4:30 बजे निर्धारित है.
पाकिस्तानी संविधान में यह संशोधन लागू होते ही आसिम मुनीर की शक्तियां अप्रत्याशित रूप से बढ़ जाएंगी और यह उन्हें सरकार और न्यायपालिका से भी बड़ा बना देगा.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







