
जज हत्याकांडः सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन
AajTak
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक झारखंड में अदालत परिसरों के अंदर और बाहर कानून-व्यवस्था की स्थिति का विस्तृत ब्योरा भी देंगे.
झारखंड के धनबाद में अतिरिक्त जिला जज उत्तम आनंद की हत्या के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा की अगुआई वाली बेंच ने इस मामले में एक सप्ताह के भीतर झारखंड के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के माध्यम से जांच पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. धनबादः अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद बुधवार की सुबह सैर पर निकले थे. एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मारकर मौत की नींद सुला दिया. वे इलाके के कुछ हाई-प्रोफाइल हत्या के मामलों की सुनवाई कर रहे थे. हाल ही में उन्होंने कुछ अपराधियों की बेल खारिज की थी. ये कोई बड़ी साजिश हो सकती है. pic.twitter.com/RMmM6cMB8L
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











