
जगन मोहन रेड्डी के बाद TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू पर भी हमला, पत्थर फेंके गए
AajTak
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी पर शनिवार को पथराव हो गया. विजयवाड़ा में "मेमंथा सिद्धम" बस यात्रा के दौरान सीएम पर पथराव हुआ. वह रैली में लोगों का अभिवादन कर रहे थे. इस दौरान पत्थर लगने से सीएम जगन की बायीं भौंह पर चोट लग गई.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर हमले की घटना के बाद तेलगु देशम पार्टी के (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू पर हमले का प्रयास किया गया. TDP का दावा है कि उनके नेता पर पत्थर फेंके गए. टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा मुझपर पत्थर फेंके गए. मुझे नहीं पता कि पुलिस क्या कर रही है. उन्होंने कहा कि मैं उन्हें सावधान रहने की चेतावनी दे रहा हूं. यदि वे इसी तरह की ओछी हरकतें करते रहेंगे तो लोग विद्रोह कर देंगे और उन्हें बेनकाब करके दंडित करेंगे. जगन रेड्डी अपने जे-गैंग पर कंट्रोल करें. जब पवन कल्याण ने आज एक बैठक आयोजित की, तो उनके वाहन पर पथराव किया गया.
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी पर शनिवार को पथराव हो गया. विजयवाड़ा में "मेमंथा सिद्धम" बस यात्रा के दौरान सीएम पर पथराव हुआ. वह रैली में लोगों का अभिवादन कर रहे थे. इस दौरान पत्थर लगने से सीएम जगन की बायीं भौंह पर चोट लग गई. इसी के साथ सीएम जगन के बगल में खड़े विधायक वेल्लमपल्ली की बायीं आंख में चोट लगी है. बस में सीएम जगन को डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया. प्राथमिक उपचार के बाद सीएम जगन अपनी बस यात्रा जारी रखी.
इसके बाद सीएम जगन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी चोट की जांच की और घाव पर टांके लगाने से पहले एनेस्थीसिया दिया. मुख्यमंत्री के घायल होने पर अस्पताल के कर्मचारी उनसे मिलने पहुंचे और उनका हालचाल पूछा. डॉक्टरों ने सीएम को थोड़ा आराम करने की सलाह दी है. इलाज के बाद सीएम जगन केसरपल्ले प्रवास स्थल के लिए रवाना हुए. वहीं, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने कल बस यात्रा पर रोक लगाने की घोषणा की है.
दरअसल, विजयवाड़ा के सिंहनगर में सीएम जगन रोड शो कर रहे थे. वह "मेमंथा सिद्धम" बस यात्रा के लिए पहुंचे थे और बस पर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे. काफिला विवेकानंद स्कूल सेंटर पर था और यहीं सीएम जगन पर पथराव हो गया. इस दौरान एक पत्थर उनके सिर में भौंह के ऊपर आ लगा. इससे उन्हें चोट लगी है और खून निकलने लगा. इसके बाद तुरंत ही उन्हें बस में प्राथमिक उपचार दिया गया.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








