
जगदीप धनखड़ अगले हफ्ते बदलेंगे ठिकाना, सरकारी बंगले का इंतजार, छतरपुर फार्महाउस बनेगा अस्थायी निवास
AajTak
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अगले हफ्ते सोमवार को छतरपुर इलाके में गदाईपुर फार्म हाउस में शिफ्ट होंगे. धनखड़ ने अपने लिए अभी सरकारी आवास के शहरी विकास मंत्रालय को पत्र लिखा है. हालांकि, अभी तक उन्हें सरकारी बंगला अलॉट नहीं किया गया है. जब तक उन्हें सरकारी बंगला अलॉट नहीं हो जाता है तब तक वो छतरपुर के फार्महाउस में रहेंगे.
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अगले हफ्ते छतरपुर के गदाईपुर फार्महाउस में शिफ्ट होने जा रहे हैं. शहरी विकास मंत्रालय ने उनके लिए सरकारी बंगला अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
सूत्रों का कहना है कि पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ अगले हफ्ते सोमवार को दिल्ली के छतरपुर इलाके में स्थित 15 गदाईपुर फार्महाउस में शिफ्ट होने वाले हैं. चूंकि धनखड़ को अभी तक सरकारी बंगला अलॉट नहीं हुआ है. ऐसे में बंगले की मरम्मत और साज-सज्जा पूरी होने तक वे अस्थायी रूप से छतरपुर फार्महाउस में रहेंगे.
सूत्रों का कहना था कि जगदीप धनखड़ ने शहरी विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर नियमों के तहत मिलने वाले सरकारी आवास की मांग की है. हालांकि मंत्रालय ने अभी तक उन्हें बंगला अलॉट नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: फिर चर्चा में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पेंशन के लिए किया अप्लाई
शहरी विकास मंत्रालय के अधीन आने वाले डायरेक्टर ऑफ एस्टेट ने धनखड़ के लिए 34 एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग स्थित टाइप-8 का बंगला खाली कराया है, लेकिन CPWD अधिकारियों की ओर से उपराष्ट्रपति सचिवालय को दी गई जानकारी के अनुसार, इस बंगले की मरम्मत और साज-सज्जा का काम पूरा होने में करीब तीन महीने का समय लगेगा.
परंपरा के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री को दिल्ली के लुटियन जोन में टाइप-8 श्रेणी का बंगला आवंटित किया जाता है. इसके अलावा, अगर वे चाहें तो उन्हें उनके पैतृक स्थान पर दो एकड़ भूमि दी जाती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










