
जख्मी या अंडरग्राउंड? कहां हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर, इजरायली खुफिया रिपोर्ट से अटकलें तेज
AajTak
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर इजरायली जासूसी एजेंसियों की रिपोर्ट ने खलबली मचा दी है. इजरायल की एजेंसियों का मानना है कि मोजतबा जंग में जख्मी हुए हैं. ईरान का नया नेता बनने के बाद मोजतबा सार्वजनिक रूप से नहीं देखे गए हैं.
ईरान के नए सुप्रीम नेता मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर कई तरह की अटकलें आ रही हैं. इजरायल की खुफिया एजेंसियों का मानना है कि मोजतबा खामेनेई इजरायल और अमेरिकी हमले में जख्मी हो गए हैं. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर अटकलें बुधवार को तब और बढ़ गईं जब ईरान के प्रेसिडेंट पेजेश्कियान के बेटे ने उनके "घायल" होने की खबर सुनने का ज़िक्र किया.
56 साल के मोजतबा, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं.
मोजतबा खामेनेई लंबे समय से ईरान में एक सीक्रेट आदमी रहे हैं. उनके पिता और पत्नी दोनों 28 फरवरी को इज़राइली एयरस्ट्राइक में मारे गए थे. इसी दिन जंग की शुरुआत हुई थी.
मोजतबा खामेनेई सोमवार को ईरान के सर्वोच्च नेता चुने गए हैं. लेकिन इसके बाद से उन्हें कहीं भी नहीं देखा गया है, और न ही उनका कोई बयान आया है. इस वजह से उनकी सेहत को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.
प्रेसिडेंट मसूद पेजेश्कियान के बेटे यूसुफ पेज़ेश्कियान ने टेलीग्राम ऐप पर लिखा, "मैंने मिस्टर मोजतबा के घायल होने की खबर सुनी. मैंने उन दोस्तों से पूछा जो मेरे कॉन्टैक्ट में थे. उन्होंने कहा- ऊपर वाले का शुक्र है, वह ठीक हैं और कोई प्रॉब्लम नहीं है." हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई डिटेल नहीं दी.
पब्लिक में नहीं दिखे हैं मोजतबा

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










