
जकार्ता में खाने के तेल की फैक्ट्री में भयंकर आग, ड्रोन तस्वीरें आईं सामने
AajTak
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास एक खाना पकाने के तेल कारखाने में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, स्थानीय अग्निशमन अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि घटनास्थल पर लगभग 20 अग्निशमन ट्रक आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











