
जंग से जूझ रहे ईरान के लिए भारतीयों ने दिखाई दरियादिली, गदगद हुआ ईरानी दूतावास, कहा- थैंक्स
AajTak
ईरान युद्ध संकट के दौरान भारतीय नागरिकों ने मानवीय सहायता के लिए दूतावास के बैंक खाते में बड़ी संख्या में योगदान दिया है. ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर भारतीयों का आभार व्यक्त किया और भुगतान के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं.
ईरान इस समय युद्ध से जूझ रहा है और इस बीच भारतीयों ने अपनी दरियादिली का सबूत दिया है. दरअसल भारतीयों ने बड़ी संख्या में ईरान की मदद के लिए अपना योगदान दिया है. इसके लिए ईरानी दूतावास ने भारत के लोगों का आभारा जताया है.
संकट के समय में भारतीय अपनी मानवीय सहायता राशि दूतावास के बैंक खाते में भेज रहे हैं. दूतावास ने उन सभी भारतीय नागरिकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने मानवीय आधार पर अपना योगदान दिया है.
दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'हम भारत के उन लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए अपने मानवीय योगदान को दूतावास के बैंक खाते में ट्रांसफर किया है.'
दूतावास ने जारी की नई गाइडलाइन्स इसके अलावा ईरानी दूतावास ने पैसे भेजने वालों के लिए कुछ नई गाइडलाइंस भी जारी की हैं ताकि ट्रांजैक्शन में कोई समस्या न हो. दूतावास ने बताया है कि मानवीय योगदान हासिल करने के लिए उनका बैंक खाता पूरी तरह सक्रिय है. लोग सीधे इस खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.
गूगल पे और UPI का ऑप्शन मौजूद नहीं डिजिटल भुगतान को लेकर दूतावास ने स्थिति साफ कर दी है. दूतावास ने बताया कि इस बैंक खाते के साथ गूगल पे काम नहीं करता है. इसीलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वो इसका इस्तेमाल न करें. यूपीआई (UPI) के जरिए भी भुगतान की सुविधा मौजूद नहीं है. हालांकि, दूतावास ने बताया है कि यूपीआई पेमेंट के विकल्प का इंतजाम अभी किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: जंग अभी लंबी चलेगी? ईरान ने दिखाया ड्रोन का जखीरा, IRGC ने जारी किया सुरंग का वीडियो

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










