
जंग की कगार पर खड़े PAK और अफगानिस्तान! ख्वाजा आसिफ बोले- अगर आज बात नहीं बनी तो...
AajTak
तुर्की में आज अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच होने वाली अहम वार्ता दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच हो रही है, जहां पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने चेतावनी दी है कि बातचीत विफल रही तो नतीजा 'सिर्फ युद्ध' होगा.
तुर्की में आज अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच फिर से उच्च-स्तरीय वार्ता शुरू होने जा रही है. दोनों देशों के बीच यह बातचीत कई हफ्तों से जारी तनाव के बाद हो रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने साफ चेतावनी दी है कि अगर बातचीत विफल रही, तो हालात युद्ध तक पहुंच सकते हैं.
एक पत्रकार के सवाल पर आसिफ ने कहा, 'अगर बातचीत असफल होती है तो हालात और बिगड़ेंगे. हमारे पास अपने विकल्प मौजूद हैं. जिस तरह हमें निशाना बनाया जा रहा है, हम भी उसी तरह जवाब दे सकते हैं.' जब उनसे पूछा गया कि क्या इसका मतलब युद्ध है, तो आसिफ ने जवाब दिया- हां... सिर्फ युद्ध.'
सेना ने शहबाज सरकार को किया दरकिनार
हाल के हफ्तों में दोनों देशों के बीच चली झड़पों के बाद हुई शांति-वार्ता का कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है. लेकिन बंद दरवाजों के पीछे हुई चर्चाओं से दो बड़ी बातें सामने आई हैं. पहली, यह कि अमेरिका अफगानिस्तान के अंदर ड्रोन हमलों के लिए पाकिस्तान की हवाई सीमा का इस्तेमाल कर रहा है और इस्लामाबाद इसे रोक पाने में पूरी तरह असमर्थ है.
दूसरी, अफगान तालिबान अधिकारियों का दावा है कि पाकिस्तान की सेना, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की अगुवाई में, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार को दरकिनार कर काबुल के साथ तनाव बढ़ा रही है.
ट्रंप के साथ मीटिंग पर उठे सवाल

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











