
जंग का खतरा बढ़ा तो आसिम मुनीर से इस्तीफा मांगने लगे पाकिस्तानी, उठी इमरान खान की रिहाई की मांग
AajTak
पाकिस्तान को लगातार भारत की तरफ से हमले का डर सता रहा है. इस डर के बीच पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई की मांग तेज होने लगी है. इमरान खान के समर्थक सेना प्रमुख आसिम मुनीर के इस्तीफे की मांग करते हुए इमरान खान की रिहाई की मांग कर रहे हैं.
पाकिस्तान की सेना और सरकार इस बात का अंदाजा लगाने में लगी हुई है कि भारत पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को किस तरह से सजा देगा, इसी बीच उन्हें एक और चुनौती का सामना करना पड़ रहा है- इमरान खान की रिहाई की मांग की चुनौती. हाल के दिनों में, शहबाज शरीफ सरकार पर जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को रिहा करने का दबाव बढ़ रहा है.
पूर्व स्टार क्रिकेटर इमरान खान को अप्रैल 2022 में पाकिस्तान की सेना के साथ मतभेद की वजह से सत्ता से बेदखल कर दिया गया था. भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाने से पहले इमरान खान ने सेना के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था. उनकी गिरफ्तारी के बाद, उनके समर्थकों ने रावलपिंडी में सेना मुख्यालय और फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित कई सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया था.
पहलगाम हमले के बाद से, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इमरान के समर्थक मांग कर रहे हैं कि उनकी रिहाई की जाए. इमरान खान के समर्थक कह रहे हैं कि पहलगाम हमले की साजिश पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने रची जिसमें 26 लोग मारे गए और 17 अन्य घायल हुए.
पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के खिलाफ लोगों का बढ़ता असंतोष
एक्स एनालिटिक्स डेटा के अनुसार, हैशटैग #ReleaseKhanForPakistan का इस्तेमाल कर 3 लाख से ज्यादा पोस्ट किए गए. एक और ट्रेंडिंग हैशटैग, #FreeImranKhan का इस्तेमाल कर 29 अप्रैल तक 35,000 से ज्यादा पोस्ट किए गए.
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के आधिकारिक अकाउंट @PTIofficial पर ये हैशटैग 35 से अधिक बार पोस्ट किए गए.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








