
जंगली हाथी के हमले में घर के बाहर शख्स की दर्दनाक मौत, बचाने की कोशिश में पत्नी घायल
AajTak
झारखंड के हजारीबाग जिले में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. गांव में घुसे हाथी ने देर रात इस घटना को अंजाम दिया. लगातार हाथी की मौजूदगी के बावजूद कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में दहशत और वन विभाग के प्रति आक्रोश है.
झारखंड में हजारीबाग जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटियारो गांव में बुधवार देर रात करीब 11 बजे जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी कई दिनों से इलाके में घूम रहा था. बुधवार रात अचानक हाथी चुटियारो गांव में घुस आया. इसी दौरान घर के बाहर मौजूद एक व्यक्ति हाथी की चपेट में आ गया. हाथी ने उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पति को बचाने की कोशिश में उसकी पत्नी भी हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि जंगली हाथी पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
लोगों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने की मांग की है. फिलहाल मुफ्फसिल थाना पुलिस और वन विभाग की टीम घटना की जानकारी जुटा रही है. प्रशासन ने लोगों से रात के समय सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






