
छत्तीसगढ़: सीएएफ जवान ने की लव मैरिज, फिर गला घोंटकर नदी किनारे दफन की पत्नी की लाश
AajTak
सरगुजा में सीएएफ जवान ने एक माह पहले अपनी प्रेमिका से शादी की और 2 मार्च को पत्नी की हत्या कर नदी किनारे दफन कर दिया. हत्या के 4 दिन बाद उसने खुद थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने खोजबीन की, तो उसकी लाश मिल गई. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने सीएएफ जवान को गिरफ्तार कर लिया है.
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सीएएफ जवान ने एक माह पहले ही अपनी प्रेमिका से शादी की और 2 मार्च को पत्नी की हत्या कर नदी किनारे दफन कर दिया. हत्या के 4 दिन बाद उसने खुद थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
पुलिस सीएएफ जवान की पत्नी की खोजबीन में जुटी थी. इसी बीच उसकी लाश मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी सीएएफ जवान को गिरफ्तार कर लिया है. सरगुजा जिले के दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम नवानगर की रहने वाली 25 साल की युवती दिव्या गुलाब कुजूर का मैनपाट के ग्राम सुपलगा के रहने वाले सीएएफ जवान मनीष तिर्की के साथ 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
दो मार्च को गायब हुई थी युवती
सीएएफ जवान सुकमा में पदस्थ है. करीब महीने भर पहले दोनों ने कोर्ट में जाकर विवाह किया था. इसी बीच 2 मार्च से अचानक युवती गायब हो गई. 6 मार्च को सीएएफ जवान ने कमलेश्वरपुर थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और सुकमा चला गया था. पुलिस मामले की जांच में जुटी थी. बुधवार दोपहर ग्राम सुपलगा स्थित मछली नदी की खोह में ग्रामीणों ने युवती की लाश का कुछ हिस्सा देखकर पुलिस को सूचना दी.
गला घोंटकर की गई थी हत्या
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया. शव की पहचान गुम युवती दिव्या गुलाब कुजूर के रूप में हुई. युवती की हत्या उसके पति सीएएफ जवान ने ही 2 मार्च को गला घोंटकर की थी. हत्या करने के बाद उसने शव को गांव से ही गुजरने वाली मछली नदी में पत्थरों के बीच दफन कर दिया था.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












