
छत्तीसगढ़: सरकारी स्कूल में कई नाबालिग छात्राओं से यौन शोषण, प्रिंसिपल पर आरोप
AajTak
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक स्कूल प्रिंसिपल पर तीन से चार नाबालिग छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोप लगा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्कूल प्रशासन की तरफ से भी प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है. अभी तक इस मामले में प्रिंसिपल ने आरोपों पर कोई सफाई पेश नहीं की है.
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक स्कूल प्रिंसिपल पर तीन से चार नाबालिग छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोप लगा है. आरोपी प्रिंसिपल को स्कूल प्रशासन ने तुरंत सस्पेंड कर दिया है. लेकिन मामला क्योंकि काफी गंभीर है, ऐसे में राजनीतिक दल भी जमीन पर सक्रिय हो गए हैं. बीजेपी ने प्रदर्शन कर मांग की है कि इस मामले में और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
आरोपी प्रिंसिपल का नाम दिलीप भगत है. आरोप ये लगाया गया है कि उन्होंने स्कूल में तीन से चार नाबालिग छात्राओं के साथ यौन शोषण किया है, जबरदस्ती करने का प्रयास रहा है. एक स्कूल के दूसरे कर्मचारी पर भी गंभीर आरोप लगे हैं. अमानाका पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज कर दी गई है और आगे की जांच जारी है. लेकिन विवाद को बढ़ता देख स्कूल प्रशासन ने प्रिंसिपल को तुरंत ही सस्पेंड कर दिया है. अभी तक स्कूल की तरफ से इस पूरे विवाद पर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है. पुलिस भी पूरी जांच के बाद ही कोई बयान जारी करने की बात कह रही है.
वैसे इस घटना के सामने आने के बाद बच्चों के माता-पिता भी स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. अपनी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर वे सभी चिंतित हैं और आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. अब जिस प्रिंसिपल पर ये आरोप लगे हैं, उनकी तरफ से सफाई में कुछ भी नहीं कहा गया है. पुलिस पूछताछ के बाद ही इस मामले में उनका पक्ष सामने आ पाएगा.
शुमि का इनपुट

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









