
छत्तीसगढ़ में निकली बंपर वैकेंसी, आवेदन से पहले करना होगा बस ये काम, यहां पढ़ें
ABP News
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission) ने कई पदों पर आवेदन निकाला है.
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission) ने कई पदों पर आवेदन निकाला है. इस आवेदन प्रक्रिया के तहत असिस्टेंट रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर आदि के पदों पर भर्ती निकाली गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है वे आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.
असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर सीजीपीएससी असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर के करीब 6 पदों पर भर्ती कर रहा है. आवेदन की प्रक्रिया 03 मार्च से शुरू होगी और 01 अप्रैल तक चलेगी. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मानव विज्ञान, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, सांख्यिकी जैसे विषयों में 50% अंक के पोस्ट ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है.

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












