
छत्तीसगढ़: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के काफिले की गाड़ी हाइवे पर पलटी, एक सिपाही की मौत
AajTak
छत्तीसगढ़ के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले की एक गाड़ी देर रात हाइवे पर पलट गई जिसमें एक कॉन्सटेबल की मौत हो गई. अरुण साव बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने देर रात अंबिकापुर जा रहे थे. उसी दौरान यह हादसा हुआ.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से अंबिकापुर जा रहे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले में शामिल एक गाड़ी पलट गई. इस हादसे में उनकी सुरक्षा में तैनात कॉन्सटेबल की मौत हो गई. यह घटना बीती रात उदयपुर के पास हुई जिसमें तीन कॉन्सटेबल घायल भी हुए हैं.
अरुण साव अंबिकापुर में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने जा रहे थे तभी रात के करीब साढ़े 12 बजे उदयपुर के पास साव के काफिले की पायलट गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई.
इस दुर्घटना में एक कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 कॉन्सटेबल गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल जवानों को रात में ही इलाज के लिए अंबिकापुर भेजा गया. उस वाहन में ड्राइवर समेत कुल चार जवान सवार थे.
गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घायलों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए. घटना के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मौके पर ही रुके रहे.
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद उदयपुर में तहसीलदार, एसडीपीओ अखिलेश कौशिक, थाना प्रभारी धीरेंद्र दुबे भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. इस दुर्घटना में जिस कॉन्सटेबल की मौत हुई उनका नाम रविशंकर प्रसाद है. वो 55 साल के थे.
बता दें कि 20 जनवरी को बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बड़ी बैठक अंबिकापुर में होनी है और उसी में हिस्सा लेने के लिए 19 जनवरी की देर रात अरुण साव निकले थे लेकिन बीच रास्ते में यह हादसा हो गया.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






