
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का बीजेपी पर निशाना, 'हिंदुत्व' शब्द को लेकर क्या कहा?
ABP News
Uttar Pradesh News: दो दिवसीय दौरे पर बांदा आये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए आज बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 'हिंदुत्व' शब्द सावरकर की सोच है.
Uttar Pradesh News: दो दिवसीय दौरे पर बांदा आये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए आज बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 'हिंदुत्व' शब्द सावरकर की सोच है जबकि कांग्रेस की सोच पारंपरिक विचारधारा की है. उन्होंने कहा कि हम उत्तेजक राष्ट्रवाद की बात नहीं करते. बघेल कल खजुराहो से सीधे जनपद के ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग में स्थित नीलकंठ महादेव पहुंचे और दर्शन करने के बाद बांदा मुख्यालय आए. उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार की. मीडिया से बात करते हुए आज सीएम बघेल ने आरोप लगाया कि सावरकर जी अंग्रेजी में सोचते थे.
कंगना रनौत के बयान पर बघेल ने जताया अफसोस













