
छत्तीसगढ़ के भिलाई में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने नवविवाहित दंपति को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
AajTak
भिलाई में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में नवविवाहित दंपति की मौत हो गई. कोहका निवासी मुकेश कुर्रे और उनकी पत्नी कमलेश्वरी कुर्रे स्कूटी से मौसी के घर से खाना खाकर लौट रहे थे. इस दौरान पावर हाउस ओवरब्रिज के पास रायपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
छत्तीसगढ़ के भिलाई में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दंपति की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस ओवरब्रिज के पास हुआ. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया.
जानकारी के मुताबिक, मृतक मुकेश कुर्रे (28) और उनकी पत्नी कमलेश्वरी कुर्रे (26) कोहका (वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र) के रहने वाले थे. शुक्रवार रात वे अपनी मौसी के घर से खाना खाकर स्कूटी से घर लौट रहे थे. जैसे ही वे पावर हाउस ओवरब्रिज के पास पहुंचे, राजधानी रायपुर की ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें पीछे से रौंद दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: भिलाई में बांग्लादेशी पति-पत्नी गिरफ्तार... 'ज्योति' बनकर रह रही थी शाहिदा, फर्जी तरीके से बनवा लिए दस्तावेज
हादसा इतना भीषण था कि दंपति को संभलने का मौका तक नहीं मिला. पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को लाल बहादुर शासकीय अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजन बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे.
बताया जा रहा है कि मुकेश और कमलेश्वरी की शादी को महज दो महीने ही हुए थे. दोनों एक खुशहाल जीवन की शुरुआत कर रहे थे, लेकिन एक लापरवाह ट्रक चालक की वजह से उनका जीवन असमय समाप्त हो गया.
मामले में पुलिस ने कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











