
छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक ढेर, ऑपरेशन जारी
AajTak
छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक नक्सली को ढेर कर दिया गया. हालांकि अभी भी डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की संयुक्त टीम इलाके में मौजूद है और ऑपरेशन जारी है. पुलिस ने नक्सली के शव और उसके पास पड़े हथियार को अपने कब्जे में ले लिया है.
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार दोपहर कांकेर और नारायणपुर जिलों की सीमा पर घने जंगल में यह मुठभेड़ हुई.
पुलिस के मुताबिक, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की संयुक्त टीम ने इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर यह अभियान शुरू किया था. जैसे ही सुरक्षा बल जंगल में सर्च ऑपरेशन कर रहे थे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली मारा गया.
पुलिस को मौके से नक्सली का शव और एक हथियार बरामद हुआ है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल अब भी ऑपरेशन साइट से नहीं लौटे हैं. ऐसे में मुठभेड़ से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. यह मुठभेड़ ऐसे समय हुई है जब एक दिन पहले ही बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने आठ नक्सलियों को मार गिराया था.
जनवरी 2024 से अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 50 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा 34 नक्सली बस्तर डिवीजन में मारे गए. 20-21 जनवरी को गरियाबंद जिले में हुए एनकाउंटर में 16 नक्सली मारे गए थे.
साल 2023 में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था. छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में अभियान चला रहे हैं. कांकेर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जैसे जिलों में नक्सल विरोधी कार्रवाई तेज कर दी गई है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









