
छत्तीसगढ़ की स्थापना के 25 वर्ष पूरे, पीएम मोदी ने नवा रायपुर में नए विधानसभा भवन का किया शुभारंभ
AajTak
छत्तीसगढ़ की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने नवा रायपुर में नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया और 14,260 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा और वीर नारायण सिंह स्मारक का अनावरण हुआ.
छत्तीसगढ़ की स्थापना के 25 साल पूरे होने के अवसर पर राज्य ने एक ऐतिहासिक दिन देखा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर में बने नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया.
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्यों की प्रगति ही देश के विकास की नींव है. छत्तीसगढ़ जैसे उभरते राज्य भारत के ‘विकसित राष्ट्र’ के विजन को साकार कर रहे हैं.आने वाले वर्षों में ये योजनाएं राज्य को निवेश, रोजगार और नवाचार के नए अवसर प्रदान करेंगी.
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के लिए 14,260 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं की घोषणा की. इनमें सड़क, रेल, ऊर्जा, और शिक्षा के कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं.
नवा रायपुर का नया विधानसभा भवन - आधुनिकता और परंपरा का संगम
नवा रायपुर में बना नया विधानसभा भवन ग्रीन बिल्डिंग सिद्धांतों पर तैयार किया गया है. यह पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित होगा और इसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी शामिल है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भवन न केवल शासन का प्रतीक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी नवाचार का भी उदाहरण बनेगा. भवन की डिजाइन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोककला की झलक दिखाई देती है, जो राज्य की पहचान को और मजबूत करती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










