
छत्तीसगढ़: उंगली डालकर निकाल ली पत्नी की आंख, बार-बार मायके जाने से नाराज था पति
AajTak
सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में पत्नी के बार-बार मायके जाने से नाराज पति ने उसके साथ जमकर मारपीट की. फिर उंगली डालकर एक आंख निकाल दी. आरोपी ने बाद में आंख को हंसिये से काटकर आग में फेंक दिया. पीड़िता की सास और देवर ने पुलिस को सूचना दी. फिलहाल, पीड़ता का अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. वहीं, फरार आरोपी को पुलिस तलाश रही है.
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पत्नी के बार-बार मायके जाने से नाराज पति ने पहले तो उसे अधमरा होते तक पीटा. फिर उंगली डालकर उसकी एक आंख निकाल ली. इतना ही नहीं, उसने आंख को हंसिये से काट दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया.
महिला की सास और देवर ने मामले की सूचना पुलिस को दी. महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. दरअसल, दिल दहला देने वाली घटना सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केशगवां की है. केशगवां निवासी देवप्रसाद नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी मानमति से इस बात को लेकर विवाद करने लगा कि वह बार-बार मायके क्यों चली जाती है?
दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पहले तो देव प्रसाद ने पत्नी मानमति को अधमरा करते तक पीटा. फिर उसकी दाहिनी आंख में अंगुली डालकर आंख निकाल ली. इस पर भी उसका गुस्सा जब शांत नहीं हुआ तो उसने हंसिए से आंख की नसों को काट डाला और फिर आंख को आग में डाल दिया.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. उधर, घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता की सास और देवर ने डायल 112 को घटना की सूचना दी. सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने पहले पीड़िता को उदयपुर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन गंभीर हालत के चलते महिला को तुरंत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
पुलिस ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घर वालों के मुताबिक, आरोपी नशे का आदी है और अक्सर पत्नी से लड़ाई-झगड़ा करता रहता है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






