
चेहरों पर मुस्कान, हाथों पर 'श्रीराम' के टैटू... अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले 1001 लोगों के लिए आर्टिस्ट का ऑफर
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में टैटू आर्टिस्ट ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम भक्तों के लिए ऑफर निकाला है. ये आर्टिस्ट 1001 लोगों के हाथों पर राम नाम का टैटू फ्री में बनाएगा. इसके लिए बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे. महिलाएं भी टैटू बनवाने पहुंच रही हैं.
Nagpur News: 22 जनवरी को रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे. इस दिन देशभर में दीपावली जैसा उत्सव होगा. यह कार्यक्रम भव्य और दिव्य होगा, इसे देश दुनिया के लोग देखेंगे और साक्षी होंगे. कई ऐसे भी लोग हैं, जो अयोध्या के भव्य कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन किसी कारणवश नहीं जा पाएंगे. ये लोग प्रभु राम के लिए भक्ति दर्शाते हुए अपने हाथों पर राम भगवान के टैटू बनवा रहे हैं. ये टैटू परमानेंट हैं, जो कभी मिटने वाले नहीं हैं. ऐसे भक्तों की संख्या नागपुर में लाखों में है.
दरअसल, नागपुर में ऋतिक दरोडे टैटू आर्टिस्ट हैं. पिछले कई साल से वे टैटू बना रहे हैं. आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन की तैयारियों के बीच ऋतिक राम भक्तों के हाथों पर श्री राम, प्रभु राम, जय श्री राम के टैटू बना रहे हैं.
टैटू आर्टिस्ट ऋतिक ने 1001 लोगों के हाथों पर फ्री में टैटू बनाने का फैसला किया है. इसके लिए बाकायदा रजिस्ट्रेशन काउंटर भी लगाया, जहां बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्रेशन कराने पहुंच रहे हैं. इनमें से वे 1001 लोगों को ही मुफ्त में टैटू बनाएंगे. महिलाओं ने भी पुरुषों के साथ रजिस्ट्रेशन करवाया है. महिलाएं अपने हाथों पर श्री राम, प्रभु राम व जय श्री राम का टैटू बनवा रही हैं.
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की चल रही हैं तैयारियां
बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. मंदिर के गर्भगृह में रामलला की 51 इंच लंबी मूर्ति स्थापित की जाएगी. यह मूर्ति 5 साल के बाल स्वरूप में होगी. मूर्ति में रामलला खड़े हुए दिखाए गए हैं. यह मूर्ति ऐसी है, जो राजा का पुत्र और विष्णु का अवतार लगे. रामलला की नई मूर्ति की स्थापना के साथ ही मंदिर के गर्भगृह में पुरानी प्रतिमा की फिर से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. नई मूर्ति गर्भ गृह में भक्तों के दर्शन के लिए विराजमान रहेगी.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




