
चेहरे पर जख्म के निशान, तीन दिन अस्पताल में चला इलाज... श्रद्धा की नई फोटो से आफताब के जुल्मों का खुलासा
AajTak
आजतक के हाथ श्रद्धा की एक्सक्लूसिव तस्वीर लगी है. यह तस्वीर उस वक्त की है जब साल 2020 में श्रद्धा को आफताब ने पीटा था. इसके बाद श्रद्धा 3 दिन अस्पताल में भर्ती भी रही थी. ये आरोप श्रद्धा के दोस्तों ने लगाए थे. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि श्रद्धा के चेहरे पर जख्म के निशान हैं.
श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड का आरोपी आफताब पूनावाला दिल्ली पुलिस की आंखों में लगातार धूल झोंक रहा है. वो तरह-तरह के पैंतरे दिखा रहा है. बयान बदल-बदलकर दिल्ली पुलिस को बरगला रहा है. आफताब ने इतने नकाब पहन रखे हैं कि दिल्ली पुलिस को सच तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है. इस बीच आजतक के हाथ श्रद्धा की एक्सक्लूसिव तस्वीर लगी है.
सूत्रों के मुताबिक, यह तस्वीर उस वक्त की है जब साल 2020 में श्रद्धा को आफताब ने पीटा था. इसके बाद श्रद्धा 3 दिन अस्पताल में भर्ती भी रही थी. ये आरोप श्रद्धा के दोस्तों ने लगाए थे. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि श्रद्धा के चेहरे पर जख्म के निशान हैं. दोस्तों के समझ से परे है कि श्रद्धा ने आफताब की ज्यादती और जुल्म इतने दिनों तक क्यों सहा?
श्रद्धा से अक्सर लड़ाई करता था आफताब
श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली से मुंबई तक जांच जारी है. इस बीच पता चला है कि मुंबई में किराये पर फ्लैट लेते समय आफताब और श्रद्धा ने खुद को पति-पत्नी बताकर रेंट एग्रिमेंट बनवाया था. फ्लैट मालिक जयश्री पाटकर के मुताबिक, दोनों के बीच बहुत झगड़ा होता था, दोनों बिल्डिंग के नीचे भी लड़ते रहते थे. सोसायटी के लोग आफताब और श्रद्धा की लड़ाईयों से वाकिफ थे.
घर से सबूतों की तलाश में दिल्ली पुलिस
इस बीच श्रद्धा हत्याकांड के सबूतों की तलाश में दिल्ली पुलिस की कई टीम लगी हुई है. जंगल के साथ ही घर की तलाशी ली जा रही है. इसके लिए फॉरेंसिक टीम ने भी कई चक्कर घर के काटे. जिस बाथरूम में श्रद्धा की लाश के टुकड़े किए गए, वहां तो कुछ नहीं मिला, लेकिन किचन में एक जगह खून के कुछ धब्बे जरूर मिले हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











