
चेन्नई: थर्मल पावर स्टेशन में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊपर से गिरा आर्च, दबकर 9 की मौत
AajTak
उत्तर चेन्नई थर्मल पावर स्टेशन (एनोर) के निर्माण स्थल पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां निर्माणाधीन एक आर्च गिर जाने से 9 मज़दूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए.प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 30 फीट ऊंचाई से गिरा आर्च कई प्रवासी मज़दूरों के ऊपर आकर गिरा. अचानक हुए इस हादसे में मौके पर अफरातफरी मच गई. कई मज़दूर मलबे में दब गए, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया.
उत्तर चेन्नई थर्मल पावर स्टेशन (एनोर) के निर्माण स्थल पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां निर्माणाधीन एक आर्च गिर जाने से 9 मज़दूरों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए.
प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 30 फीट ऊंचाई से गिरा आर्च कई प्रवासी मज़दूरों के ऊपर आकर गिरा. अचानक हुए इस हादसे में मौके पर अफरातफरी मच गई. कई मज़दूर मलबे में दब गए, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया.
सूत्रों के अनुसार, एक मज़दूर की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जबकि दस से अधिक मज़दूरों को गंभीर चोटें आई हैं. सभी घायलों को तुरंत नॉर्थ चेन्नई के स्टेनली सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
यह भी पढ़ें: करूर भगदड़ में 40 मौतों का जिम्मेदार कौन? पावर कट पर घिरी तमिलनाडु सरकार की आई सफाई
बचाव अभियान जारी
अवाडी पुलिस आयुक्त ने कहा कि इमारत ढहने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है. बचाव अभियान जारी है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है. फरवरी में एक अन्य घटना में, मदुरै के मट्टुथवानी बस स्टैंड पर स्थित प्रतिष्ठित आर्च को गिराने के दौरान, एक अर्थमूवर ऑपरेटर की मौत हो गई और ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया था.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






