
'चुनाव से पहले पैसा देना आधिकारिक तौर पर घूस है', बोले प्रशांत किशोर
AajTak
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के गढ़ राघोपुर से चुनावी हुंकार भरते हुए लालू-नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है. प्रशांत किशोर ने कहा, 'महिलाओं को 1000 रुपया आधिकारिक तौर पर घूस दिया गया है कि हमको वोट दो'. उन्होंने बिहार की जनता को आगाह करते हुए कहा कि अगर लालू जी की सरकार बनी तो फिर से हत्या, अपहरण और जंगलराज वापस आएगा और अगर नीतीश कुमार को वोट दिया तो अधिकारियों का जंगलराज और भ्रष्टाचार मिलेगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












