
चुनाव लड़ने के लिए 4 साल में कांग्रेस के 170 विधायकों ने बदल लिए दल, जानिए BJP से कितने गए?
AajTak
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, 2016-2020 के बीच हुए चुनावों के दौरान 170 से अधिक विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी, जबकि केवल 18 भाजपा विधायकों ने पार्टी छोड़ी है.
2014 में मोदी सरकार आने के बाद कांग्रेस से नेताओं के पलायन का सिलसिला जारी है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, 2016-2020 के बीच हुए चुनावों के दौरान 170 से अधिक विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी, जबकि केवल 18 भाजपा विधायकों ने पार्टी छोड़ी है. एडीआर ने एक नई रिपोर्ट में कहा, 2016-2020 के बीच फिर से चुनाव लड़ने वाले 405 विधायकों में से 182 ने पाला बदला और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वॉइन कर लिया. इसके अलावा 38 विधायकों ने कांग्रेस ज्वॉइन किया और 25 विधायक तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में शामिल हो गए.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











