
चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, दिल्ली में बीजेपी के 22 रोड शो, मिल्कीपुर में उतरेंगे अखिलेश
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर आज थम जाएगा. दिल्ली चुनाव के प्रचार में आज बीजेपी की 22 रैलियां और रोड शो होने हैं जबकि मिल्कीपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी होंगे.
केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश के अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर आज शाम 5 बजे थम जाएगा. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं, मिल्कीपुर में भी बीजेपी की ओर से पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कैंप कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.
दिल्ली में बीजेपी के 22, आम आदमी पार्टी के नौ रोड शो-रैलियां
दिल्ली में प्रचार का अंतिम दिन रोड शो और रैलियों का होने जा रहा है. दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह समेत तमाम नेता प्रचार के मैदान में उतरेंगे. आम आदमी पार्टी की नौ रैलियां और रोड शो का कार्यक्रम अंतिम दिन के लिए तय है.
यह भी पढ़ें: 'AAP का मॉडल फेल, डबल इंजन की सरकार ही ला सकती है बदलाव', दिल्ली में बोले चंद्रबाबू नायडू
अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरभजन सिंह भी रोड शो और जनसभाएं कर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील करते नजर आएंगे. वहीं, विपक्षी बीजेपी की ओर से गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कद्दावर् नेता, केंद्रीय मंत्री और पदाधिकारी मैदान में होंगे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव: TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का PM मोदी पर तंज, बताया 'प्रचार मंत्री'

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









