
चुनाव आयोग से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, महाराष्ट्र चुनाव में EVM की गड़बड़ी की करेंगे शिकायत
AajTak
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर राज्य कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठाए हैं. पार्टी का कहना है कि डेटा अपडेट के बाद अचानक 10 लाख वोटों की बढ़ोतरी हो गई थी और वे चुनाव आयोग से इसका जवाब चाहते हैं. इसे लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मुलाकात करने जा रहा है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर संदेह जताते हुए राज्य कांग्रेस के नेताओं ने सवाल खड़े किए थे. इसको लेकर पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा. चर्चा ये होगी कि आखिर डेटा अपेडेशन के बाद करीब 10 लाख वोट कैसे बढ़ गए? पार्टी ये जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर सभी ऑनलाइन प्रोसेस होने के बावजूद दिक्कत कहां आ रही है.
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के चुनाव आयोग पहुंचने से पहले पार्टी नेता नाना पटोले ने कहा कि चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए. इवीएम और मीटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल अपनी शिकायतों के साथ चुनाव आयोग से मिलने जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक मनु सिंघवी, केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्थला और अन्य नेता शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें: "ईवीएम 100 फीसदी सही है", टेम्परिंग के आरोप पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
ईवीएम पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला!
नाना पटोले ने बताया कि पिछले दो सालों में विधायकों की अयोग्यता के बारे में सुप्रीम कोर्ट फैसला नहीं कर सकता, लेकिन जब कुछ लोग ईवीएम की निष्पक्षता के बारे में कोर्ट गए तो कोर्ट ने 2 घंटे के अंदर ही फैसला सुना दिया. यह एक विडंबना है. मसलन, उन्होंने उस मामले का जिक्र किया जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, "जब आप चुनाव जीतते हैं तब ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं होती?" मसलन, ईवीएम को लेकर जब कुछ नेता कोर्ट गए तो कांग्रेस नेताओं के मुताबिक सिर्फ दो घंटे में ही फैसला सुना दिया गया, जिसपर उन्होंने चिंता जाहिर की.
यह भी पढ़ें: "ईवीएम 100 फीसदी सही है", टेम्परिंग के आरोप पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












