
चुनाव आयोग में बोले अजित पवार- 42 विधायक मेरे साथ, शरद गुट ने दावों को बताया काल्पनिक
AajTak
चुनाव आयोग में एनसीपी विवाद पर शुक्रवार को करीब दो घंटे सुनवाई चली थी. शरद पवार कैंप ने चुनाव आयोग के सामने कहा कि एनसीपी शरद पवार की है. शरद पवार गुट ने कहा कि 90 फीसदी से अधिक संगठन के लोग शरद पवार के साथ हैं. अजित पवार ने हलफनामे में कहा 53 में से 42 विधायक और 9 में से 6 एमएलसी ने उनके समर्थन में हैं.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) पर दावे को लेकर शुक्रवार (6 अक्टूबर) को चुनाव आयोग में सुनवाई की गई. इस दौरान एनसीपी चीफ शरद पवार भी मौजूद रहे. वहीं अजित पवार की ओर से उनके वकील निर्वाचन आयोग के समक्ष पेश हुए. निर्वाचन आयोग में शरद पवार गुट ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी पर प्रतिद्वंद्वी अजीत पवार खेमे के नियंत्रण के दावे को काल्पनिक बताते हुए कहा कि उनका दावा फर्जी दस्तावेज के आधार पर है.
अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को आयोग में अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को सोमवार शाम चार बजे होगी. सोमवार को अजीत पवार गुट अपना अपना पक्ष रखेगा. चुनाव आयोग में एनसीपी विवाद पर शुक्रवार को करीब दो घंटे सुनवाई चली थी. शरद पवार कैंप ने चुनाव आयोग के सामने कहा कि एनसीपी शरद पवार की है. शरद पवार गुट ने कहा कि 90 फीसदी से अधिक संगठन के लोग शरद पवार के साथ हैं. उन्होंने ये भी दलील दी कि MP और विधायकों की जिस संख्या के आधार पर अजीत पवार गुट दावा कर रहा है, वो तो अयोग्यता के मामले में सवालिया घेरे में लंबित हैं.
गलत नीयत के साथ पार्टी को तोड़ने की हुई कोशिश सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर इनकी गणना नहीं हो सकती. पवार गुट ने ये भी कहा कि एनसीपी के MP और MLAs की गणना जिस आधार पर अजीत पवार गुट चाहता है उसकी पूर्व के फैसले के आधार पर कोई वैधता नही बनती. पवार गुट ने आयोग के समक्ष कहा कि अजीत पवार गुट की दलीलें सोमवार को सुनने के बाद हमें पूरी तरह से सुना जाय. पवार गुट ने कहा कि अजीत गुट ने ऐसे लोगों के भी दस्तावेज़ दिए है जिनकी मौत हो चुकी है.
कई लोगों ने तो इस बात से भी इनकार किया है कि उन्होंने दस्तावेज पर दस्तखत किए हैं. गलत दस्तावेजों और नीयत से एक पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गयी है. एनसीपी को बनाने और यहां तक पहुंचाने वाला व्यक्ति हमारे साथ है. दूसरे गुट के लोग इसको न मानने की बात कर रहे हैं. जबकि पार्टी के सांगठनिक ढांचे से जुड़ा एक बड़ा तबका इसी व्यक्ति के साथ खड़ा है.
अजित का दावा, 42 विधायक साथ वहीं, इसके साथ ही महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने चुनाव आयोग में 24 पेज का हलफनामा दाखिल किया है. अजित पवार ने हलफनामा में कहा कि शरद पवार ने चुनाव आयोग के समक्ष अपने हलफनामें में गलत बयान दिया है. अजित पवार ने हलफनामे में कहा 53 में से 42 विधायक और 9 में से 6 एमएलसी ने उनके समर्थन में हैं. शरद पवार ने अपने समर्थन में महाराष्ट्र के किसी भी विधायक/एमएलसी द्वारा एक भी हलफनामा दायर नहीं किया. अजित पवार ने कहा शरद पवार पार्टी के मामलों को अपनी इच्छानुसार चला रहे थे.
जो आए फैसला, वह सभी को हो स्वीकार उधर, एनसीपी पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर चुनाव आयोग की सुनवाई पर एनसीपी नेता (अजित पवार गुट) प्रफुल्ल पटेल का कहना है, "...जो भी फैसला आए वह सभी को स्वीकार्य होना चाहिए. इसलिए यह कहना मुश्किल होगा कि क्या टिप्पणी की जाए. उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा को पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न मिलेगा.''

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






