
चुनावों की निगरानी के लिए बनी कांग्रेस की EAGLE कितनी अलग होगी एंटनी कमेटी से
AajTak
कांग्रेस में एक नई एक्सपर्ट कमेटी बनाई गई है, जिसकी 5 फरवरी को होने जा रहे दिल्ली चुनाव पर खास नजर होगी. ये कमेटी राहुल गांधी को रिपोर्ट करेगी - और देश भर में होने वाले चुनावों पर कांग्रेस के लिए खास तौर पर नजर रखेगी.
संसद में राहुल गांधी के भाषण में दो बातें खास तौर पर सुनने को मिली हैं, और दोनो ही बातों का अलग अलग महत्व है. संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए राहुल गांधी ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन का विशेष रूप से जिक्र किया है. राहुल गांधी के मुंह से इंडिया ब्लॉक का जिक्र काफी दिनों बाद सुनने को मिला है. संसद के शीतकालीन सत्र में अमित शाह के बयान के बाद आंबेडकर के मुद्दे पर विपक्ष को आखिरी बार कुछ हद तक एकजुट देखा गया था, लेकिन दिल्ली चुनाव में अंदर की बात सामने आ गई. दिल्ली चुनाव में इंडिया ब्लॉक कांग्रेस और केजरीवाल दो हिस्सों में बंट गया, क्योंकि अखिलेश यादव और ममता बनर्जी ने केजरीवाल का सपोर्ट कर दिया है.
बतौर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद में ऐसा मुद्दा उठाने की कोशिश की है, जो पूरे विपक्ष के लिए मायने रखता हो. राहुल गांधी ने चुनावों में गड़बड़ी और एलेक्टोरल रोल का मुद्दा उठाया है. हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों को लेकर सवाल उठाया है. हालांकि, वो ये भी कह रहे हैं कि वो कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन कुछ न कुछ गड़बड़ी तो है - निश्चित तौर पर राहुल गांधी की नजर दिल्ली के बाद बिहार चुनाव पर भी है, और वैसे भी कांग्रेस की भविष्य की रणनीतियों की थोड़ी बहुत झलक राहुल गांधी के हाल के बयानों में नजर आई ही है.
लोकसभा में चुनावों में गड़बड़ी का खास तौर पर जिक्र किये जाने की एक और भी वजह है, और वो है कांग्रेस में बनाई गई नई एक्सपर्ट कमेटी - जो देश भर में होने वाले चुनावों पर कांग्रेस के नफे नुकसान के हिसाब से नजर रखेगी.
ये EAGLE क्या मामला है?
EAGLE यानी एम्पॉवर्ड एक्शन ग्रुप ऑफ लीडर्स एंड एक्सपर्ट्स (Empowered Action Group of Leaders and Experts) - कांग्रेस के नेताओं और विशेषज्ञों की ये कमेटी देश में होने वाले चुनावों पर निगरानी के मकसद से बनाई गई है, ऐसा बताया जा रहा है.
ईगल कमेटी में कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ साथ ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के हेड को भी शामिल किया गया है. कमेटी के कुल 8 सदस्यों में शामिल हैं - दिग्विजय सिंह, अभिषेक मनु सिंघवी, पवन खेड़ा, गुरदीप सप्पल, कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन और ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती. बताते हैं कि प्रवीण चक्रवर्ती ने ही ईगल नाम सुझाया था, जिसे मंजूरी मिल गई.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









