
'चुनावी राज्यों के लिए कांग्रेस ने शुरू कर दी है तैयारी, 2024 में होगी BJP की हार', बोले- केसी वेणुगोपाल
AajTak
कर्नाटक चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद कांग्रेस को हौसला सातवें आसमान पर है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ 2023' के मंच से कांग्रेस की वर्तमान और भविष्य की रणनीति को लेकर पूछे गए कई सवालों के जवाब दिए.
कांग्रेस सांसद और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ 2023' में शिरकत की और तमाम सवालों के जवाब दिए. वेणुगोपाल ने कहा, 'मुझसे कांग्रेस आलाकमान जब भी सलाह मांगता है, मैं वो देता हूं. जब सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष दी थी, या राहुल गांधी अध्यक्ष थे, दोनों ही सीनियर नेताओं के साथ सलाह करके फैसला लेते थे. यहां कोई तानाशाही नहीं होती है पीएम मोदी की तरह.'
केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'देश में एक धारणा बन गई थी कि कांग्रेस जीत नहीं सकती और बीजेपी को हराया नहीं जा सकता है. लेकिन हमने कर दिखाया. हिमाचल में बीजेपी को हराया. पीएम मोदी ने ने कर्नाटक में 10 दिन प्रचार किया, लेकिन उन्हें जो टीवी में स्पेस मिला वो कांग्रेस को मिला क्या? कर्नाटक चुनाव के दौरान 67 कांग्रेस नेताओं के यहां रेड हुई, बीजेपी के एक भी नेता के यहां रेड नहीं हुई.सीबीआई, ईडी यहां तक कि चुनाव आयोग तक ने रेड की. चुनाव आयोग ने शिकायत के बावजूद भी एक्शन नहीं लिया. '
वेणुगोपाल ने कहा कि प्रियांक खड़गे को एक बयान की खातिर 24 घंटे में नोटिस मिल गया. हमने केवल बीजेपी के खिलाफ नहीं लड़ा बल्कि एजेंसियों के खिलाफ भी चुनाव लड़ा. इन परिस्थितियों के बावजूद कांग्रेस को 138 सीटें मिलना बहुत बड़ी बात है. मैं अभी 2024 तक के लिए बहुत लंबा रास्ता तय करना है और कांग्रेस अकेले ऐसा नहीं कर सकती है...
भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'जब हमने भारत जोड़ो यात्रा शुरु की तो कहा गया कि इसका असर केरल तक होगा लेकिन कर्नाटक में क्या हुआ सबने देखा. मध्य प्रदेश के उज्जैन में क्या समर्थन मिला सबको पता है. राजस्थान से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि वहां वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्री गहलोत के बीच क्या हो रहा है सब जानते हैं. राजस्थान कांग्रेस राजस्थान में अच्छा प्रदर्शन करेगी. गहलोत और सचिन पायलट मिलकर कांग्रेस को जिताएंगे. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शानदार जीत दर्ज करेगी.' उन्होंने कहा कि हमने चुनावी राज्यों के लिए अभी से तैयारी कर ली है, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलांगना और छत्तीसगढ़ में तैयारी शुरू हो गई है.
केसी वेणुगोपाल ने कहा कि तेलांगना में तीन महीने पहले तक कांग्रेस के लिए दिक्कत थी. लेकिन ताजा फीडबैक के मुताबिक, कांग्रेस और बीआरएस में कड़ी टक्कर है. हमें भारत जोड़ो यात्रा के बाद आयोजित वहां प्रदेश के नेताओं ने यात्रा निकाली और उन्हें शानदार समर्थन मिला.
2024 के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'देश में 2019 जैसे हालात नहीं है. बेरोजगारी की दर सबसे अधिक है, कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है. धर्म, ध्रुवीकरण अब नहीं चलेगा, लोगों को समझ में आने लगा है. देश इस समय बदलाव चाहता है. देश में आज क्या हो रहा है, प्रेस की आजादी कहां है? इस तरह की सरकार से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं. हर तरह से देश में तानाशाही चल रही है. पूरे विपक्ष को एजेंसियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है प्रताड़ित किया जा रहा है. हम 2024 में मोदी को हराएंगे. सारा विपक्ष एकसाथ बैठेगा और फिर नेता का चुनाव होगा.'

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




