
'चुनावी अभियान खत्म करने का समय... ', अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर हुईं निक्की हेली, ट्रंप को दिया ये मैसेज
AajTak
निक्की हेली ने राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने की घोषणा करते हुए कहा कि अब मेरे चुनावी अभियान को खत्म करने का समय आ गया है. मैंने कहा था कि मैं चाहती हूं कि अमेरिकियों की आवाज सुनी जाए. मैंने ऐसा किया है.
अमेरिका में इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के लिए रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनाव चल रहे हैं. इसी बीच निक्की हेली ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए नॉमिनेशन की रेस से खुद को अलग कर लिया है. अब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी की ओर से एकमात्र उम्मीदवार रह गए हैं.
निक्की हेली ने राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने की घोषणा करते हुए कहा कि अब मेरे चुनावी अभियान को खत्म करने का समय आ गया है. मैंने कहा था कि मैं चाहती हूं कि अमेरिकियों की आवाज सुनी जाए. मैंने ऐसा किया है. इसके लिए मुझे कोई भी पछतावा नहीं है. हालांकि कहा जा रहा है कि निक्की हेली ने सुपर ट्यूसडे के मुकाबलों में वर्मोंट को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में मिली हार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर होने का फैसला लिया है.
यह भी पढ़ें: निक्की हेली ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी मात, रिपब्लिकन प्राइमरी जीतने वाली पहली महिला बनीं
निक्की ने अपने संबोधन के दौरान ट्रम्प का समर्थन करने से इनकार कर दिया. हालांकि उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से रिपब्लिकन और निर्दलीयों का समर्थन लेने का आग्रह किया, जिन्होंने पहले उनका समर्थन किया था. निक्की ने कहा कि अब यह डोनाल्ड ट्रंप पर निर्भर है कि वे हमारी पार्टी और उससे बाहर के लोगों के वोट हासिल करें, और मुझे आशा है कि वह ऐसा करेंगे.
बता दें कि सुपर ट्यूसडे के चुनाव परिणामों के बाद 77 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिनिधि संख्या में अपनी एकमात्र रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली पर मजबूत बढ़त बनाई थी. ट्रंप ने टेक्सास, कैलिफोर्निया और 11 अन्य राज्यों में जीत हासिल की थी, हालांकि निक्की हेली ने सिर्फ वर्मोंट में जीत हासिल की थी.
यह भी पढ़ें: 'हम पर भरोसा नहीं...', रूस और भारत की करीबी पर बोलीं निक्की हेली

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










