
चुटकियों में पार्क होगी गाड़ी! अपनी जगह पर ही चारों तरफ घूम जाती है ये अनोखी कार, देखें VIDEO
AajTak
Hyundai Mobis ने इस तकनीक को "ई-कॉर्नर सिस्टम," (e-Corner System) नाम दिया है. जिसमें कार का पहिया अपनी ही जगह पर 180 डिग्री तक घूम जाता है और चालक कार को बड़े ही आसानी से दो कारों के बीच में भी पार्क कर सकता है.
महानगरों में कार पार्किंग एक बड़ी समस्या है, भीड़-भाड़ वाले इलाके में या फिर संकरी गलियों में कार को पार्क टेढ़ी खीर है. लेकिन बहुत जल्द ही इस समस्या से निजात मिलने वाली है. दरअसल साउथ कोरियन कार पार्ट निर्माता कंपनी Hyundai Mobis ने एक बेहद ही शानदार तकनीकी विकसित की है. जिसमें कार के चारो पहिए 90 डिग्री तक घूम जाते है और चालक कार को बड़े ही आसानी से दो कारों के बीच में भी पार्क कर सकता है. कंपनी ने इस तकनीक को "ई-कॉर्नर सिस्टम," (e-Corner System) नाम दिया है.
कंपनी ने इस तरह के ड्राइविंग स्टाइल को क्रैब ड्राइविंग (Crab Driving) बताया है. यानी कि केकड़ा की तरह आगे बढ़ना. Hyundai Mobis ने इस तकनीकी को प्रदर्शित करने के लिए अपने IONIQ 5 कार में ई-कॉर्नर सिस्टम को जोड़कर एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें विभिन्न प्रकार के ड्राइविंग मोड को दिखाया गया है. ऐसा पहली बार है कि जब इस तरह की तकनीकी से लैस किसी डेमो कार को रोड पर टेस्ट किया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि ये तकनीकी डेली ड्राइविंग एक्सपीरिएंस को पूरी तरह से बदल कर रख देगी.
कैसे काम करती है ये तकनीक:
Hyundai Mobis द्वारा विकसित ई-कॉर्नर सिस्टम एक नई तकनीक है जिसका दुनिया में कहीं भी बड़े पैमाने पर उत्पादन नहीं किया गया है. इस सिस्टम को ऑटोनॉमस ड्राइविंग के लिए बेहद ही उपयुक्त माना जा रहा है. हुंडई मोबिस न केवल स्टीयरिंग और ब्रेकिंग के लिए बल्कि कनेक्टिविटी और इलेक्ट्रिफिकेशन और इन-हाउस कंपोनेंट्स को बनाने के लिए दुनिया भर में मशहूर है.
ई-कॉर्नर सिस्टम तकनीक सभी चार पहियों को 90 डिग्री घूमने में सक्षम बनाती है, जिससे कार को एक तंग जगह में समानांतर पार्किंग (Parallel Parking) की सुविधा मिलती है. इस तकनीकी की मदद से कार को 360 डिग्री मोड़ सकते हैं, इसके लिए सामने के पहिये अंदर की तरफ जबकि पीछे के पहिये 180 डिग्री बनाने के लिए बाहर की ओर मुड़ते हैं. यानी कि कार को आप अपनी जगह पर ही चारो तरफ रोटेट करते हुए घूमा सकते हैं.
अलग-अलग मोड में घूमते हैं पहिए:

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











