
'चीफ सेक्रेटरी के खिलाफ केजरीवाल सरकार की रिपोर्ट पक्षपातपूर्ण और आधी-अधूरी', दिल्ली LG ने विचार करने से किया इनकार
AajTak
एलजी ने कहा कि इसके अतिरिक्त मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से यह भी उनके संज्ञान में आया है कि सतर्कता मंत्री और मुख्यमंत्री ने मामले को सीबीआई और ईडी को भेज दिया है, जो कानून के अनुसार उनकी क्षमता से परे है.
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को हटाने के संबंध में आतिशी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट पर विचार करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा है कि विजिलेंस मंत्री आतिशी ने भूमि मुआवजा घोटाले में मुख्य सचिव नरेश कुमार की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए जो रिपोर्ट उनके पास भेजी है, वह 'पूरी तरह से मंत्री की पूर्व धारणाओं और अनुमानों पर आधारित लगती है'.
उन्होंने जोर देकर कहा कि वह रिपोर्ट पर विचार नहीं करेंगे क्योंकि यह 'आधी-अधूरी' और 'गलत' है. एलजी के इस फैसले के बाद दिल्ली में प्रशासनिक मुद्दों पर उनके और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार के बीच एक और विवाद शुरू हो गया है. वीके सक्सेना ने कहा कि आतिशी द्वारा उनके पास भेजी गई रिपोर्ट, मुख्य सचिव के खिलाफ चल रही जांच को सुविधाजनक बनाने के बजाय उसमें बाधा डाल सकती है.
दिल्ली के उपराज्यपाल ने कहा, 'मुझे मुख्य सचिव के खिलाफ शिकायतों पर मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) द्वारा समर्थित 'प्रारंभिक रिपोर्ट' प्राप्त हुई है, जो सतर्कता मंत्री (आतिशी) द्वारा प्रस्तुत की गई है. यह आश्चर्यजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि विजिलेंस जैसे संवेदनशील मामलों से संबंधित यह रिपोर्ट पहले से ही पब्लिक डोमेन में है और इसकी डिजिटल/इलेक्ट्रॉनिक प्रतियां स्वतंत्र रूप से उपलब्ध हैं. इसका विवरण मीडिया में व्यापक रूप से रिपोर्ट किया गया है. जबकि गोपनीय रिपोर्ट सील्ड कवर में मेरे सचिवालय को भेजी गई थी.'
'मीडिया में कैसे लीक हो गई गोपनीय रिपोर्ट'
इस बात की ओर इंगित करते हुए कि रिपोर्ट के चुनिंदा अंश कथित तौर पर मीडिया में लीक हो गया है, एलजी ने कहा, 'प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि इस कथित जांच का पूरा मकसद सच्चाई का पता लगाना नहीं था, बल्कि मीडिया ट्रायल शुरू करना और इस पूरे मुद्दे का राजनीतिकरण करना था. भले ही यह मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है.' वीके सक्सेना ने यह भी बताया है कि इस मामले की जांच पहले से ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही है. उपराज्यपाल ने कहा कि चीफ सेक्रेटरी और डिविजनल कमिश्नर से प्राप्त सिफारिशों पर उनके ही द्वारा सीबीआई जांच के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी.
'रिपोर्ट पक्षपातपूर्ण है, इसमें कोई मेरिट नहीं'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












