
चीन: हुबेई प्रांत में बारिश ने मचाया हाहाकार, 21 लोगों की मौत, कई लापता
AajTak
चीन के हुबेई (Hubei) प्रांत में तेज़ बारिश होने के कारण इतनी बुरी स्थिति हो गई कि एक शहर में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग अभी भी लापता हैं.
चीन (China) में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. चीन के हुबेई (Hubei) प्रांत में तेज़ बारिश होने के कारण इतनी बुरी स्थिति हो गई कि एक शहर में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग अभी भी लापता हैं. Suixian इलाके की Liulin टाउनशिप में पिछले कुछ दिनों में ही 500 एमएम से अधिक बारिश हो गई, जिसके कारण पूरे शहर में साढ़े तीन मीटर की ऊंचाई तक पानी भर गया. जानकारी के मुताबिक, पूरी टाउनशिप में करीब 8 हज़ार लोग इससे प्रभावित हुए हैं. स्थानीय प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, हालांकि फिर भी मौत का आंकड़ा बढ़ने का डर बना हुआ है. चीनी मौसम विभाग की ओर से इस क्षेत्र में मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी चीन के हुबेई, हुनान, जेझांग समेत अन्य कई इलाकों में तेज़ बारिश हो सकती है और ये आंकड़ा 200 एम.एम. तक जा सकता है. मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन को बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है. सिर्फ हुबेई प्रांत के ही अलग-अलग पांच शहरों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को तेज़ी से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











