
चीन से टैरिफ वॉर पर अपनी टीम ही ट्रंप के विरोध में, मस्क ने मिलकर कहा- फिर से विचार करने की जरूरत
AajTak
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क ने चीन पर अमेरिकी टैरिफ की आलोचना की थी और निजी तौर पर ट्रंप को यह सलाह दी थी कि चीन पर लगे टैरिफ को हटा दिया जाए. लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रेसिप्रोकल टैरिफ इन दिनों चर्चा में है. अमेरिका ने चीन पर 34 फीसदी का टैरिफ लगाया है, जिसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर टैरिफ लगाया है. इस बीच खबर है कि एलॉन मस्क ने चीन पर टैरिफ हटाने को लेकर निजी तौर पर ट्रंप से बात की थी.
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क ने चीन पर अमेरिकी टैरिफ की आलोचना की थी और निजी तौर पर ट्रंप को यह सलाह दी थी कि चीन पर लगे टैरिफ को हटा दिया जाए. लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ.
ट्रंप ने दो अप्रैल को चीन पर 34 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ लगा दिया था. जिसके बाद चीन ने भी अमेरिका पर 34 फीसदी टैरिफ लगाया था. इस पर बौखलाए ट्रंप ने चीन को मंगलवार तक अमेरिका पर लगाए गए टैरिफ को हटाने की चेतावनी दी है. ऐसा नहीं होने पर चीन पर अतिरिक्त 50 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी गई है.
टैरिफ को लेकर नैवरोन से भी भिड़े मस्क
टैरिफ का खाका तैयार करने में ट्रंप के ट्रेड सलाहकार पीटर नैवारो (Peter Navarro) की बड़ी भूमिका रही है. अब खबर है कि एलॉन मस्क और नैवारो के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.
एक इंटरव्यू में ट्रंप के सहयोगी और उनके प्रशासन के वरिष्ठ सलाहकार पीटर नैवारो ने टैरिफ का समर्थन किया. नैवारो ने कहा कि बाजार में तेज गिरावट के बाद उछाल देखने को मिलेगा. ट्रंप के कार्यकाल में डॉव जोंस 50,000 के पायदान को छूने जा रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











