
चीन में Covid का 'पैनिक अलार्म': दवाइयां नहीं तो इम्यूनिटी वाले संतरों को लेकर मची मार, डिटेंशन सेंटर में बिस्तर उखाड़ने पर तुले मरीज
AajTak
दावों के मुताबिक, चीन में रोजाना 10 लाख कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. 24 घंटे में करीब 5 हजार मौत हो रही हैं. ऐसे ही चलता रहा तो जनवरी में रोजाना कोरोना के नए केस 37 लाख पर पहुंच जाएंगे. वहीं, मार्च में ये आंकड़ा 42 लाख हो जाएगा.
भारत में कोरोना के नए केस आने लगे हैं. 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 201 नए केस सामने आए. कोरोना के लेकर सरकारें भी एक्शन में हैं. चीन से सबक लेकर कोरोना को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. विदेशी यात्रियों की निगरानी बढ़ा दी गई है. आज से एयरपोर्ट पर रैंडम टेस्टिंग शुरू हो गई है. किसी भी यात्री के पॉजिटिव आने पर जीनॉम सीक्वेंसिंग भी होगी. उधर, चीन में इस वक्त हालात ऐसे हैं कि वायरस की मार झेल रहे लोग सड़कों पर उतर आए हैं. शी जिनपिंग सरकार की तानाशाही के खिलाफ हल्ला बोल दिया है. अभी तक चीन कोरोना के आंकड़ों को दुनिया से छिपा रहा था, लेकिन अब खुद चीन के लोग सोशल मीडिया पर कोरोना से जूझते चीन का सच बता रहे हैं.
अब एक वीडियो में एक कोरोना पॉजिटिव बच्चे को कोई इधर तो कोई उधर जाने को कह रहा है. पीपीई किट पहने इस बच्चे के पास कोई फटक नहीं रहा और वो परेशान घूम रहा है. वहीं, दवाइयां नहीं हैं तो इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फलों को लेकर मार मची हुई है. एक जगह संतरों के लिए लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो गई.
'कोरोना डिटेंशन सेंटर' में कैद लोग
एक वीडियो शंघाई का हेल्थ सेंटर का भी सामने आया है है जिसे आप 'कोरोना डिटेंशन सेंटर' कह सकते हैं. कोरोना पॉजिटिव मरीजों को यहां डिटेन किया गया है और वो यहां के हालात को लेकर जमकर चीख-पुकार मचा रहे हैं.
राष्ट्रपति को चीख-चीखकर कोस रहा मरीज
दरअसल, बिस्तर पर लेटा मरीज अपने पैर पटक रहा है, वो कह रहा है - हे भगवान मुझे और कितने दिन रहना होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











