
चीन में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात: आतंकवाद, सीमा शांति और व्यापार पर हुई चर्चा
AajTak
चीन में प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति श्री जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई. विदेश सचिव ने बताया कि बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठाया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह भारत और चीन दोनों को प्रभावित करता है, और इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए एक-दूसरे को समझ और समर्थन दें.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











